नीडम् परिसर की नियमावली
नीडम् परिसर की नियमावली का उद्देश्य सभी के जीवन एवं नीडम के वातावरण को आनन्दमय बनाना , लोगों में पर्यावरण एवं अन्य संसाधनो का संरक्षण की प्रवृत्ति लाना तथा नीडम् की गतिविधियों का संचालन सुचारु रुप से हो । अतः सभी नीडम् वासी एवं आगन्तुक जनों से अनुरोध है कि नीडम् नियमावली का पालन कर सहयोग दें ।
अनिवार्य - क्या करें?
- सभी नीडम् वासियों को प्रातः स्मरण में समय पर उपस्थिति होना अनिवार्य है ।
- सभी लोग प्रातः कम से कम एक घंटे तक श्रमानुभव (कर्मयोग) करेंगे ।
- नीडम् परिसर से बाहर आने-जाने की सूचना व्यवस्थापक को देंगे ।
- भोजन एवं स्वल्पाहर में नियत समय पर उपस्थित रहेंगे ।
- भोजन नहीं लेने की स्थिति में अन्नपूर्णा प्रमुख को सूचित करेंगे ।
- नीडम् परिसर में केवल शालीन वस्त्रों का प्रयोग कर सकेंगे ।
- व्यवस्था विषयक सुझाव अथवा तद् विषयक असुविधा , संबंधित व्यक्ति को सूचित करेंगे ।
- नीडम् अथवा किसी कार्यकर्ता के संबध में गम्भीर चर्चा आवश्क हो तो नीडम् प्रमुख से ही करें किसी अन्य व्यक्ति से नहीं ।
- नीडम् में किसी प्रकार के मादक , नशीले पदार्थों का सेवन व धूम्रपान न करें ।
अपनी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु सम्पर्क सर्वप्रथम नीडम् प्रमुख से करें ।
सभी दानराशियों की रसीद अवश्य प्राप्त करें ।
सूचनार्थ -
- नीडम् परिसर में रहते हुए मन में सदैव साधना का भाव रखें ।
- कुटीर से बाहर जाते समय दरवाजे , खिड़कियों को बन्द कर दें । दरवाजे पर ताला लगाकर चाबी व्यवस्थापक को सौंपे ।
- नल की टोंटियाँ ,बल्व ,एवं पंखे उपयोग के बाद बन्द कर दें ।
- कुटीर के आस-पास का क्षेत्र स्वयं स्वच्छ रखें एवं परिसर को गंदा न करें ।
- कुटीर के आस-पास के पौधों को पानी दें ।
- अतिरिक्त धनराशि , आभूषण एवं कीमती वस्तुयें नीडम् व्यवस्थापक के पास रखने की सुविधा है ।
- नीडम् परिसर के अन्दर अनावश्यक वार्तालाप न करें ।
- कुटीरों के अन्दर ट्रांजिस्टर , टेपरिकार्डर , रेडियो आदि न बजायें ।
- अतिथियों के आने पर तत्काल व्यवस्था प्रमुख को सूचित करें ।
उपरोक्त नियमावली का पालन अनिवार्य है । पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार नीडम् व्यवस्थापक को है ।
सुविधायें
- आवास हेतु सर्वसुविधायुक्त कुटीर तथा प्राथमिक उपचार की सुविधा ।
- ग्रन्थालय में रामकृष्ण-विवेकानन्द भावधारा का सहित्य ।
- सेवा कार्य , गौ सेवा , भजन संध्या एवं जीव सेवा का सुअवसर ।
- सादगीपूर्ण जीवन एवं निसर्गरम्य परिसर का आनन्द ।
- योगासन , प्राणायम , ध्यान एवं योगिक क्रियायों की उचित व्यवस्था ।
- प्राकृतिक चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था ।
- स्थान संख्या मर्यादित है ।
- प्रथम आगत , प्रथम स्वागत ।
