आने वाले कार्यक्रम

Latest Post at Blog

नीडम् कैसे पहुँचे

विवेकानन्द नीडम् ग्वालियर रेलवे-स्टेशन से मात्र३.५ किलोमीटर की दूरी पर है।झाँसी रोड पर स्थित चन्द्रवदनी नाके से हरिशंकरपुरम् की ओर जाने वाली सड़क को नीडम् मार्ग कहते हैं जो सीधा,रेलवे लाईन पर बने रेलवे गेट को पार कर नीडम् को पहुँचता है।नगर के किसी भी आटो रिक्शे से अथवा अन्य वाहन से नीडम् पर पहुँचा जा सकता है।
मानचित्र से दिशा निर्देश प्राप्त करें

सहयोग एवं दान

" भगवान तुम्हें खुले ह्रदय से इसलिये देता है ताकि तुम भी मुक्त हस्त, खुलेह्रदय से दान दे सको।"

- स्वामी विवेकानन्द

सभी समाजसेवी महानुभाव तन,मन एवं धन से सहयोग कर समाज के सभी लोगों के जीवन में आनन्द, सुख-शांति और संतोष लाने के कार्य को सफल बनायें।

कृपया अपने चेक, ड्राफ्ट एवं मनी आर्डर आनन्द केन्द्र ग्वालियर के नाम से भेजें। आपके द्वारा दिया गया दान आयकर अधिनियम की धारा ८० जी के अन्तर्गत करमुक्त है।

सम्पर्क पता

Rate this item
(0 votes)

प्राकृतिक सम्पदा विकास अर्थात सहजीवन


बतखें

ईश्वर की रचना ने प्रकृति में रंग बिखेर कर इस धरातल की अनुपम छटा को जीवनदायी बनाया है । चहचहाती चिड़ियों का संगीत कौन नहीं सुनना चाहेगा । रंग बिरंगे फूल , पौधे , फलदार वृक्ष, कलकल करते झरने , धीमी-धीमी गति से चलती बतखें , कबूतर , खरगोश, गिलहरियाँ आदि थके-हारे , उदासीन , परेशान , तनावग्रस्त , व्यक्ति को तरोताजा , उत्साह और शान्ति से भरपूर न कर दें तो आश्चर्य ही है ।

फुलवारी


नीडम् परिसर की नीरवता मनुष्य को अपने परम समीप ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । वर्तमान युग की यह सर्वाधिक उपयुक्त , आवश्यक एवं महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं । जिससे मानवीय जीवन सुखकर बनता है । सहजीवन का इससे अधिक अनुपम उदाहरण सम्पूर्ण क्षेत्र में देखने को नहीं मिल सकेगा ।

फुलवारी

नीडम् पर बने आवासीय कुटीर अपने आप में अद्वितीय है । उनकी दीवारों में चूहेदानी जैसी रचना होने के कारण वह पर्याप्त ठंडे रहते हैं । मजबूती के साथ साथ सुंदरता का विशेष ध्यान रखा है ।

आवासीय कुटीर

 

प्राकृतिक वातावरण

 

वर्षा ऋतु के जल का प्रबंधन , पानी का दुरुपयोग न होने देना , कहीं पर भी कीचड़ न होना , टय्यूबवेल की रिचार्जिंग आदि तथा बायोटायलेटस् और कूड़े-कचरे से खाद का निर्माण नीडम् की विशेषतायें हैं ।

 

Tags Cloud

अनावासीय अनिद्रा अस्थमा आध्यात्मिक आवर्तन ध्यान वर्ग आवश्यक वस्त्र आवासीय उच्च रक्तचाप उत्कर्ष उपस्थिति कमर दर्द कार्यशाला खाद गोकुल गौशाला गोबर गैस गोबर गैस संयंत्र गौशाला ग्वालियर चिड़चिड़ापन जीवन पद्धति डाईबिटीज तनावरहितता नीडम् प्रतिभा प्रतिभा विकास शिविर प्राकृतिक चिकित्सा प्राणायाम प्रेरणा मनो-शारीरिक युवा युवा प्रेरणा शिविर योगाभ्यास योगासन वर्ग यौगिक शुद्धि क्रियाएँ विकास विवेकानन्द जयन्ती समारोह विवेकानन्द नीडम् शिविर शिशु संस्कार शुद्धिकरण श्वसन विकार, संपूर्ण स्वास्थ संस्कारशील साइकोसोमेटिक बीमारियाँ साधना स्वल्पाहर स्वामी विवेकानन्द हाईपरटेन्शन हृदय रोग १४७वीं विवेकानन्द जयन्ती