शिविरार्थी आचार संहिता
आचार संहिता का उद्देश्य सभी के जीवन एवं नीडम के वातावरण को आनन्दमय बनाना है । शिविर में निवास के मध्य सभी शिविरार्थियों को आचार संहिता का पालन करना आवश्यक है ।
शिविरार्थी आचार संहिता - क्या करें?
- सभी कार्यक्रमों में समय पर उपस्थिति अनिवार्य है ।
- योगाभ्यास के समय आवश्यक वस्त्र -
(क) महिलायें - सलवार , कमीज , ओढ़नी ।
(ख) पुरुष - हाफपैन्ट , टी-शर्ट । - नीडम् में अन्य समय शालीन वस्त्रों का प्रयोग करें ।
- सभी कार्यक्रमों में भावांजलि , पेन , नोटबुक साथ रखें ।
- प्रशिक्षणकाल में सादा , संतुलित , सुपाच्य , शाकाहारी भोजन करें ।
- परिसर को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें ।पाँलीथिन का उपयोग न्यूनतम करें ।
- शिविर में निम्न वस्तुयें अपने साथ लायें -
(अ) भावांजलि , पेन , पेन्सिल , नोटबुक , रबर आदि ।
(ब) दो चादरें , दैनिक उपयोग के आवश्यक वस्त्र आदि ।
(स)टूथब्रश , दन्तमंजन , साबुन , तौलिया , तेल , कंघी , चप्पल , टार्च आदि ।
(द) श्रीमद् भगवद्गीता । - नीडम् में अन्य समय शालीन वस्त्रों का प्रयोग करें ।
- सभी कार्यक्रमों में भावांजलि , पेन , नोटबुक साथ रखें ।
अपनी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु सम्पर्क सर्वप्रथम शिविर प्रमुख से करें ।
सभी दानराशियों की रसीद अवश्य प्राप्त करें ।
शिविरार्थी आचार संहिता - क्या न करें?
- परिसर में योगसंगत चर्चा के अलावा अनावश्यक वार्तालाप न करें ।
- शिविर स्थान पर प्रवेश के बाद नीडम् परिसर नहीं छोड़े ।
- नीडम् में किसी प्रकार के मादक , नशीले पदार्थों का सेवन व धूम्रपान न करें ।
- ट्रांजिस्टर , टेपरिकार्डर , आभूषण व अन्य कीमती वस्तुयें साथ न लायें ।
- पेड़ पौधों से छेड़छाड़ न करें , प्रकृति का आनन्द लें ।
- परिसर को गंदा न करें ।
उपरोक्त आचार संहिता का पालन अनिवार्य है । पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार नीडम् व्यवस्थापक को है ।
अन्य सूचनायें
- स्थान संख्या मर्यादित है ।
- प्रथम आगत , प्रथम स्वागत ।
- शिविरार्थी , नीडम् में शिविर प्रारम्भ दिवस को प्रातः ८ से ९ के बीच उपस्थिति हों ।
- शिविर का समापन , अन्तिम दिवस को सायं ५ बजे से शिविरार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध कार्यक्रमों से होता है ।
- उक्त कार्यक्रमों में शिविरार्थियों के अभिभावक , इष्ट मित्रों सहित सभी सादर आमंत्रित हैं ।
