वानप्रस्थ निलयम् ( रिटायर्ड बट नाँट टायर्ड )
समाज में ऐसे अनेक प्रबुद्धजन होते हैं जो सेवा निवृत्ति के उपरान्त अपने उर्वरित जीवन को साधना भाव से समाज कार्यों में लगाना चाहते हैं । उनके अनुभवों का , त्याग और कर्त्तव्यनिष्ठा का , सामाजिक हित के लिए सेवा संगठन के माध्यम से प्रभावी उपयोग संभव है ।
केन्द्र ने उपरोक्त योजना के माध्यम से उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति से समाजहित को साधने का प्रयास किया है । वानप्रस्थी अपनी आयु , क्षमता और योग्यता के अनुरूप केन्द्र के किसी भी कार्य को आराधना रूप में स्वीकार कर नीडम् परिसर में निवास कर सकते हैं । सादा जीवन उच्च विचार की परिकल्पना को सार्थक करता यह प्रकल्प प्रारम्भ हो चुका है ।
इस प्रकल्प हेतु कम से कम एक वर्ष तक वानप्रस्थी को नीडम् परिसर में रहना तथा नीडम् के निर्धारित नियमों एवं अनुशासन का मन , वचन एवं कर्म से पालन करना अनिवार्य है ।
सहयोग राशि विषयक आवश्यक जानकारी नीडम् व्यवस्थापक से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है ।
